फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव को बचाने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास : पांडे

Mon, 01 Jan 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के ग्राम फिरोजपुर में ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक अरविंद पांडे। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र के गांव मानपुर फिरोजपुर में रह रहे सभी परिवारों को वन आरक्षित भूमि से बेदखल करने के आदेशों के बाद बनी स्थिति को देखते हुए रविवार को गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि बेदखली का आदेश उच्च न्यायालय का आदेश है जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए, लेकिन अब ग्रामीणों को कैसे बचाया जाए इसके लिए विधिक रूप से जो भी संभव होगा वह प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा कि फिरोजपुर गांव के सभी परिवार अनाधिकृत रूप से भूमि पर बसे हुए हैं। उच्च न्यायालय ने पूरे गांव के सभी लोगों को बेदखल करने के आदेश दिए थे। साथ ही तीन महीने के अंदर आदेश का अनुपालन कराकर शपथ पत्र देने के लिए भी वन अधिकारियों को निर्देशित किया था।
तभी से ग्रामीण परेशान हैं और अपने घरों को बचाने के लिए विधि विशेषज्ञों से लेकर राजनेताओं और अन्य लोगों से गुहार लगा रहे हैं।
रविवार को फिरोजपुर गांव पहुंचे विधायक पांडे ने ग्रामीणों को धैर्य रखने को कहा और भरोसा दिलाया कि वह इस संबंध में सोमवार को देहरादून में सीएम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भी हर संभव प्रयास निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पांडे ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से इसके बचाव का रास्ता निकालने की मांग करेंगे। कहा कि जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में भी जाएंगे।
इस दौरान गगन कांबोज ने भी हर मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता रवि ढींगरा ने कहा कि यह मुद्दा दलगत नहीं है, बल्कि पूरे गांव और हजारों लोगों की मदद करने का मुद्दा है। हम सभी को गांव बचाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें