ुद्रपुर के तराई विकास सहकारी संघ में सूना पड़ा यूसीएफ का धान खरीद केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में खोले गये धान क्रय केंद्रों में चौथे दिन भी धान खरीद का खाता नहीं खुल सका। सन्नाटे के बीच केंद्र प्रभारी दिन भर किसानों की बाट जोहते नजर आये। अभी तक रुद्रपुर में सभी सहकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शून्य रही है।
एक अक्टूबर से धान खरीद केंद्र शुरू हो गए हैं। इसके बावजूद रुद्रपुर में अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों में धान की खरीद नहीं हुई है। सरकारी व्यवस्था की किरकरी को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले में 92 धान खरीद केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके बावजूद किसान क्रय केंद्रों तक पहुंचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बुधवार को चौथे दिन भी सरकारी क्रय केद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। तराई विकास सहकारी संघ के कार्यालय में लगे यूसीएफ के कांटे में चौथे दिन भी धान खरीद का खाता नहीं खुला है।
केंद्र प्रभारी प्रेमनाथ यादव ने कहा कि तराई विकास सहकारी संघ में खोले गये केंद्र की सूची में विजय नगर, जय नगर, श्रीरामपुर, रायपुर आदि गांवों के किसानों के नाम शामिल हैं। लेकिन अभी तक कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा है। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के खरीद केंद्र के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति में बनाये खोले गये यूसीएफ के बगवाड़ा मंडी और फुलसुंगा खरीद केद्रों में भी दूसरे दिन खरीद नहीं हो सकी।