फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में तौला जा रहा धान, नमी होने से परेशान हो रहे किसान

Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा, गदरपुर व पंतनगर के सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद का लक्ष्य भले पूरा हो गया हो लेकिन रुद्रपुर में अभी धान खरीद जारी है। धान में नमी अधिक होने पर किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर क्रय केंद्र में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में किसानों को धान बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसान विक्रमजीत सिंह का कहना है कि सरकार को मिलों व सरकारी क्रय केंद्र में धान खरीद की लिमिट बढ़ानी चाहिए ताकि किसान अपने धान को उचित मूल्यों पर बेच सके। उनका कहना है कि 20 से 30 प्रतिशत धान अभी खेतों में पड़ा है। धान की खरीद नहीं होगी तो किसानों को परेशान होना पड़ेगा। बुधवार को क्रय केंद्र पर दर्जनों किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खड़े रहे। लंबा समय इंतजार करने के बाद भी उनका धान नहीं तुल सका। कई किसान अगले दिन धान तौल के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें