फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पीएसी जवान के पुत्र की मौत 

Sun, 17 Mar 2019 12:11 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीवन सिंह (फाइल फोटो ) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में पीएसी जवान के पुत्र मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव लच्छी भटभोज निवासी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात गोविंद सिंह का पुत्र जीवन सिंह (22) सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह वह नाइट ड्यूटी कर बाइक (यूके 06 एबी 9485) से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मटकोटा मार्ग पर नेतानगर गांव के पास दिनेशपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने जीवन की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक दिनेशपुर की ओर से सिडकुल की ओर ड्यूटी पर जा रहे सुंदरपुर निवासी राहुल बाछाड़ की बाइक (यूके 06 एए 4498) से टकरा गई।

हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, राहुल बाछाड़ को निजी अस्पताल से रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी दिनेशपुर पुलिस को नही दी गई। रुद्रपुर की सिडकुल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जीवन का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। 
विज्ञापन


हेलमेट से बची राहुल की जान 
दिनेशपुर। हादसे के समय दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट पहना था। बाइकों की टक्कर के बाद हेलमेट पहने राहुल की जान बच गई जबकि जीवन का हेलमेट सिर से गिर गया था। इसके बाद वह सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब जीवन की बाइक कार से टकराई, तभी उसका हेलमेट सिर से निकल गया था। राहुल भी सिर के बल सड़क पर गिरा था लेकिन उसके सिर पर हेलमेट लगा होने से उसकी जान बच गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें