फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजोन दिवस पर स्कूली बच्चों ने किया जनजागरण

Sat, 17 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
ओजोन दिवस पर जनजागरण करते आरएएन स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ओजोन दिवस पर आरएएन पब्लिक स्कूल में गोष्ठी में बच्चों को ओजोन परत के महत्व पर जानकारी दी गई। विद्यालय के बच्चों ने इस मौके पर ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए ग्राम भूरारानी में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया। बच्चों ने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए जिन उपकरणों का प्रयोग किया जाता है वह वातावरण को दूषित करते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर कक्षा 9 के छात्रों ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर एवं ओजोन सुरक्षा से संबंधित लेख आदि गतिविधियों में भी भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक एचके राय, निदेशक मोहित राय, निधि राय, भावना भनौत, रेखा कर्नाटक, आशा बाजपेयी, दीपा अग्रवाल, ममता बिष्ट आदि थे।


गुरुनानक बालिका इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने जनजागरण रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और स्पर्श गंगा अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन


विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में पूजा भारद्वाज प्रथम, रमनदीप कौर, विद्या बिष्ट द्वितीय, भारती चौहान, रूखसार तीसरे स्थान पर रही। छात्रा मनीषा गुप्ता व आंचल ने ओजोन परत पर विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर संधू रानी चड्डा, प्रीती अग्रवाल, उषा पाल, सतविंदर कौर, लता कोटलिया, सोनिया अरोरा, दीपिका गौड़ आदि थे।


सरदार भगत सिंह डिग्री कालेज में ओजोन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। एनएसएस के छात्रों ने ओजोन परत पर बनी छोटी फिल्म के माध्यम से कालेज के अन्य छात्रों को जागरूक किया। कालेज के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने छात्रों को ओजोन परत के महत्व और मानव द्वारा निर्मित गैस से ओजोन परत को हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी।

डा. नरेश कुमार ने बताया कि ओजोन परत में हो रहे नुकसान से आपदा का संकट गहरा जाता है। इस मौके पर एनएसएस छात्रों ने पर्यावरण बचाने को लेकर जागरुकता रैली भी निकाली। रैली में कार्यक्रम अधिकारी डा. रीनू रानी, डा. कमला बोरा, डा. शशिबाला वर्मा, डा. लीला मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें