फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस के सामने दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, रोकने की नहीं उठाई जहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो ही खुद ही सतर्क होकर चलें। काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड और भारी वाहनों पर अभी अंकुश नहीं लग पाया है। पुलिस के सामने हाईवे परर वाहन चालक खुलेआम मनमाने ढंग से ओवरलोड गाड़ियों को दौड़ा रहे हैं जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

काशीपुर से बाजपुर और गदरपुर से सितारगंज तक हाईवे पर ओवरलोड व भारी वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में किसी के सिर से मां-बाप का साया उठ गया तो कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। किसी ने भाई किसी ने रिश्तेदार खो दिया। बीते मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाईवे पर भारी और ओवरलोड वाहन नहीं दौड़ेंगे। बताया कि दो दिन में भारी वाहनों का नया रूट बनाया जाएगा और वह नए रूट पर ही चलेंगे। एसएसपी ने यहां तक कहा कि हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
बुधवार को अमर उजाला टीम ने हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की पड़ताल की। हाईवे पर इंदिरा चौक पर 11:30 बजे से 12:00 बजे तक सीपीयू और यातायात पुलिस के जवानों के सामने ओवरलोड और भारी वाहन दौड़ते दिखे। सीपीयू के सिपाही वाहनों को रोककर गंतव्य के लिए रवाना कर रहे थे। एक सीपीयू दरोगा कार्रवाई करने के बजाय पुलिस पिकेट के अंदर कुर्सी पर बैठे दिखे। इससे पता चलता है कि लगातार ओवरलोड वाहनों से हो रहे हादसों के प्रति पुलिस प्रशासन की ओर से कितना गंभीर है।
विज्ञापन

आदेश के बाद भी जमीन पर नहीं दिख रहा असर
अधिकारी कार्यालय में बैठकर आदेश दे रहे हैं लेकिन जमीन पर मॉनीटरिंग नहीं हो रही। यही कारण है कि पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं और वाहन चालकों को मनमाने तरीके से दौड़ने की छूट दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि एक हफ्ते में सात लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है।
वर्जन::::
- हाईवे पर ओवरलोड वाहन चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मनमानी नहीं रुकी तो विभागीय कर्मियों पर कार्रवाई होगी। - नितिन सिंह भदौरिया, डीएम
वर्जन::::
नियमों की अनदेखी करने वाले ओवरलोड और भारी वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर तक कंपनियों के वाहन चल रहे थे जिन्हें रुकवा दिया गया था। मनमानी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें