फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंजीकृत 890 में से मात्र 393 ने दी समूह ग की परीक्षा

Mon, 27 May 2024 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लोक सेवा आयोग के समूह ग की प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की लिखित परीक्षा शहर के तीन केंद्रों पर हुई। इसमें कुल पंजीकृत 890 अभ्यर्थियों में से मात्र 393 ही उपस्थित रहे जबकि 497 अनुपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्रों की 500 मीटर परिधि में धारा 144 लगाई गई थी।
विज्ञापन

समूह ग की परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरौला, अटल उत्कृष्ट एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर बाईपास रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें आर्य इंटर काॅलेज पर वनस्पति विज्ञान में 186 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 91 उपस्थित वहीं 95 अनुपस्थित रहे। इसी तरह भौतिक विज्ञान में कुल 285 में से 115 उपस्थित और 170 अनुपस्थित रहे।
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में रसायन विज्ञान में कुल 171 में से 75 उपस्थित रहे तो 96 अनुपस्थित रहे। वहीं फोरेंसिक विज्ञान में कुल छह में से छह अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एएन झा इंटर काॅलेज में जंतु विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 242 में से मात्र 106 ने परीक्षा दी, वहीं 136 अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें