फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाली प्लाॅटों में जलभराव से डेंगू का खतरा

Thu, 26 Sep 2024 04:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शहर के काॅलोनियों में खाली पड़े प्लाॅटों में जलभराव से डेंगू का खतरा बना हुआ है। पानी के साफ होने व निकासी की व्यवस्था न होने के कारण डेंगू का लार्वा पनपने और संक्रमण की आशंका है। नगर पालिका की टीम जगह-जगह एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ ही पानी की निकासी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नगर के कुर्मांचल कॉलोनी, सिंह कॉलोनी तथा महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित कॉलोनियों में कई प्लाॅट हैं। कॉलोनियों में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण खाली प्लाॅटों में बरसाती पानी ठहर रहा है। नगर पालिका के ईओ नौशाद हसीन ने बताया कि खाली प्लाॅट में जल भराव की सूचना पर पालिका के कर्मचारियों ने मोटर लगाकर पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधीक्षक संदीप कौर ने बताया कि अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें