फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच दिन बाद भी अस्पताल में तैनात नहीं हो सके हड्डी रोग विशेषज्ञ

Mon, 16 Oct 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश हवाई साबित हो रहे हैं। पांच दिन बाद भी सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों से भी फीडबैक लिया था। इस दौरान उन्हें चिकित्साधिकारी समेत हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि महत्वपूर्ण पद रिक्त मिले थे। उन्होंने निश्चेतक और सर्जन मिलकर दोबारा से ट्रामा सेंटर शुरू करने को कहा था। इसके लिए सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा को जिला अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ को काशीपुर सरकारी अस्पताल भेजने के निर्देश दिए थे। पांच दिन बाद भी अस्पताल में हडड़ी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की जा सकी। असके चलते अस्पताल में आने दुर्घटना के घायल और अन्य मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन




Iगदरपुर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान को तीन दिन काशीपुर सरकारी अस्पताल में सेवा देने के ऑर्डर कर दिए हैं। वह काशीपुर अस्पताल प्रशासन से मिलकर अपने दिन नियत कर लेंगे। -
विज्ञापन

डॉ. मनोज शर्मा, सीएमएओ, ऊधमसिंह नगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें