बाजपुर। मोहल्ला संजय कॉलोनी स्थित श्री बालाजी घाटा मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इससे पहले श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहां सत्यवान गर्ग, श्याम लाल, सतीश गोयल, वीरेंद्र, उमेश, चंद्र प्रकाश मित्तल आदि रहे।