फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लाठीचार्ज मुद्दे पर युवाओं के कंधों पर बंदूक रख रहा विपक्ष

Wed, 22 Feb 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम के माफी मांगने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी स्वतंत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि लाठीचार्ज मुद्दे पर विपक्ष युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर कुचक्र रच रहा हैं। भाजपा इस कुचक्र को जल्द कुचल देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को उकसाने व गुमराह करने की जांच गढ़वाल आयुक्त को सौंपी गई है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट आने पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को बिगवाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए जोशी ने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इसके तहत 10 साल व अधिकतम आजीवन कारावास की सजा है। भर्ती घोटाले के आरोपी जेल में बंद हैं। देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के माफी मांगने और इस मामले में भाजपा की जिम्मेदारी के सवाल को प्रदेश प्रवक्ता टालते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में माफी मांगने अथवा अन्य कार्यों के लिए सभी स्वतंत्र हैं। वहां पर विधायक शिव अरोरा, मयंक मक्कड़, बिट्टू चौहान, सुनील यादव आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें