रुद्रपुर। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। तय तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
प्रवेश का आधार कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या पर निर्भर होगा। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक मेरिट सूची भी अहम मानदंड होगी। मेरिट के अनुसार ही विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन किया जाएगा।
एसबीएस कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करें। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
समर्थ पोर्टल पर आवेदन के लिए विद्यार्थियों को पहले पंजीकरण करना होगा। उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और पता सही भरना होगा। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक विवरण भी दर्ज करने होंगे। सभी दस्तावेजों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य है। आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा ताकि त्रुटि न हो।
कॉलेजों में प्रवेश उपलब्ध सीटों की संख्या पर आधारित होगा। साथ ही आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची भी देखी जाएगी जिनके उच्च स्थान होंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश के लिए विद्यार्थी अभी से समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. एएन सिंह, प्राचार्य, एसबीएस कॉलेज।