फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार : रुद्रपुर की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल किया गश्त

Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार शाम ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर में पैदल गश्त किया। एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार, रंपुरा, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से बाजारों में हलचल रही। कई स्थानों पर पुलिस ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली।
एसएसपी ने कहा कि पैदल गश्त के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के साथ अपराध नियंत्रण को भी मजबूत किया जा रहा है। जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें