फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खोलो : अर्द्धनग्न होकर व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कोरोना कर्फ्यू में बाजार खोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध जातया। उन्होंने सरकार से व्यापारी हित में बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार को बाजार खोलने की अनुमति नहीं मिली तो थाली बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार की मनिहारी गली में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी और प्रदेश मंत्री अशोक छाबड़ा की अगुवाई में व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि बाजार बंद होने से व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। इसका असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा है।
व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद होने के बावजूद बिजली का बिल, स्कूलों की फीस, जीएसटी के अलावा बैंकों से लिए कर्ज की किस्त भी भरनी पड़ रही है। इससे व्यापारी दोहरी मार झेल रहे हैं। ऐसे समय में सरकार को व्यापारी हित में सोचने की आवश्यकता है। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुड़िया ने कहा व्यापारियों के कारोबार पर ताला लगाकर सरकार उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि यदि बाजार खोलने की अनुमति नहीं मिलती है तो आंदोलन किया जाएगा। वहां व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, रोबिन फुटेला, राजेंद्र पाल सिंह, विकास तनेजा, गुरविंदर सिंह, सिद्धार्थ भुसरी, सक्षम ग्रोवर आदि थे।
काशीपुर में भी व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
काशीपुर। काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम गेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। बृहस्पतिवार को निगम गेट पर प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि अब संक्रमण कम होता जा रहा है।
दिल्ली और यूपी सरकार ने कर्फ्यू में जनता और व्यापारियों को काफी रियायतें दे दी हैं लेकिन उत्तराखंड सरकार जनता और व्यापारियों पर सख्ती बरते हुए है। सरकार को व्यापारियों की पीड़ा समझनी चाहिए।
संगठन के महामंत्री अमन बाली ने कहा कि बाजार बंद होने से व्यापारी वर्ग कर्ज के बोझ तले दबने लगा है। वहां व्यापारी नेता अश्वनी छाबड़ा, उपाध्यक्ष जतिन नरूला, मुकेश पाहवा, नवीन कुमार चावला, रोहित, मनीष जैन, मो. नसीम, मो. समीर, जगमोहन सिंह बंटी आदि थे। (संवाद)
प्रदेश सरकार के खिलाफ बजाएंगे ताली-थाली
सितारगंज/किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक कर राज्य सरकार पर व्यापारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा शुक्रवार को सरकार के खिलाफ ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर के खटीमा मार्ग पर रक्तदान सेवा समिति के कार्यालय पर व्यापारी नेताओं ने बैठक की। बाद में पत्रकार वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ भेदभाव कर रही है। प्रदेश सरकार को यूपी सरकार से सीख लेते हुए बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए। वहां महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, मीडिया प्रभारी शिवम साहू आदि थे।
उधर, किच्छा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल को ज्ञापन सौंपकर बाजार खोलने की छूट देने की मांग की। वहां कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, सुखराज सिंह, मनीष चिटकारा, कपीश खुराना, कुलदीप सिंह लक्की आदि थे। इधर, व्यापारी नेता गुलशन सिंधी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
वहां विजय गर्ग, अमरजीत गाबा, मोहन लाल, जय गोपाल, झम्मन लाल, ताराचंद, कमल, ठाकुर दास आदि थे। इधर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के एक गुट ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन देकर बाजार खुलने की समय सीमा बड़ाने की मांग की। वहां जिलाध्यक्ष सचिन चावला, प्रमोद ठुकराल, प्रवीन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें