फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मी पर झोंका फायर

Mon, 02 Dec 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मी पर अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसके चेहरे को छूकर निकल गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यूपी के हरदोई निवासी रामप्रकाश सुमन (72) अपनी साली और उसके तीन बच्चों के साथ जयनगर नंबर चार में रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार रात नौ बजे के आसपास रामप्रकाश खाना खाकर बाहर नल पर हाथ धो रहे थे। इस बीच अल्टो कार पर दो लोग वहां आए और रामप्रकाश के सीने में तमंचा तान दिया। बचाव के प्रयास में बदमाशों ने गोली चला दी, जो रामप्रकाश के चेहरे को छूती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश भाग गए। परिजन रामप्रकाश को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत ठीक बताई जाती है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्रों में कबिंग की जा रही है। विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें