फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में आज ठप रहेगी ओपीडी

Mon, 13 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. बीएस जंगपांगी ने कहा कि विजिलेंस टीम द्वारा साजिशन एलडी भट्ट अस्पताल के सीएमएस डा. बीसी जोशी को फंसाया गया। इसके विरोध में सोमवार को प्रदेश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

डा. जंगपांगी रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विजिलेंस का छापा विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि डाक्टर द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करना व्यापार की श्रेणी में नहीं आता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कार्यरत चिकित्साधिकारियों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाने चाहिए। ताकि डाक्टर ओपीडी के अलावा अपने निवास पर गंभीर और वीआईपी मरीजों का इलाज कर सकें। उन्होंने कहा कि बिना सर्च वारंट के घर और बैंक खाते खंगालने का कोई औचित्य नहीं बनता। यह सभी कार्रवाई डाक्टरों का मनोबल तोड़ने की साजिश है। उन्होंने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कर दोषी पाए जाने पर साजिशकर्ता को दंड दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर संघ के प्रदेश महासचिव डा. एसके गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष डा. एचडी जोशी, डा. यशपाल रावत, डा. धीरेंद्र गहलौत आदि मौजूद थे। उधर, बीते शनिवार की रात्रि आइएमए ने बैठक कर डा. बीसी जोशी को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि साजिशकर्ता को सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें