फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अस्पताल में ओपीडी 100, बाल रोग विशेषज्ञ पर पड़ रहा काम का दबाव

Thu, 02 Apr 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। एक मात्र बाल रोग विशेषज्ञ पर ओपीडी समेत अन्य कार्यों का बोझ पड़ रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों से रोज 100 से अधिक बच्चों का इलाज कराने के लिए परिजन पहुंचते हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं। एक पद लंबे समय से रिक्त है जबकि जुलाई 2020 से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा अस्पताल में बच्चों का इलाज कर रहे हैं।
इस दौरान वह सीएमएस के पद पर भी रहे हैं। अक्तूबर में वह भी सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनकी इच्छा पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवा विस्तार कर दिया है। वह करीब तीन महीने से मरीजों का इलाज कर रहे हैं लेकिन काम का अधिक दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी से अलीगंज, बिजनौर, ठाकुरद्वारा व पर्वतीय क्षेत्रों से परिजन बच्चों को लेकर इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ. राजीव पुनेठा ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 तक ओपीडी होती है। इनमें से चार-पांच बच्चे भर्ती भी हो रहे हैं। अस्पताल में बच्चों के लिए एसएनसीयू की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें