फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता ही पोलियो से दिलाएगी निजात : सागर

Sat, 25 Oct 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विश्व पोलियो दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में पल्स पोलियो जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने के लिए आए बच्चों को पोलियो की ड्राॅप पिलाई। एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा पोलियो से बहुत हद तक निजात मिल चुकी है।
टीकाकरण केंद्र प्रभारी दीपा जोशी ने बताया कि 29 बच्चों को पोलियो की ड्राॅप पिलाई गई। इस दौरान चीफ लीगल एडवोकेट मो. मिराज, एडवोकेट विक्रम सिंह, गुरजीत सिंह, आरबीएसके प्रबंधक पूरन मल, पैरा लीगल वाॅलियंटर खष्टी रावत, गीता रानी, कंचन सक्सेना मौजूद थे।
विज्ञापन




-



-फोटो08पी-रुद्रपुर जिला अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर। संवाद
पोलियो से बचाव की दी जानकारी

काशीपुर/खटीमा/गूलरभोज। विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे टांडा काशीपुर में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पोलियो रोग की जानकारी, लक्षण, साफ-सफाई, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पोलियो वैक्सीन, पोलियो से बचाव के बारे में बताया।
वक्ताओं ने सरकार की ओर से चलाई जा रही पोलियो मुक्त भारत अभियान के बारे में भी बताया और डीएलएसए की निशुल्क योजनाएं, निशुल्क अधिवक्ता, लीगल एड क्लीनिक, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, गुड टच बेड टच, सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव आदि विषयों के बारे में बताया।
इस दौरान बच्चों को ओआरएस पाउडर के पैकेट, जुकाम, खांसी, बुखार, गैस, एलर्जी, दर्द, पेट के कीड़ों आदि की निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
वहां पर पीएलवी कुसुम लता, रणधीर सिंह, पैनल एडवोकेट सोनल, गोमती, अशोक कुमार, डॉ. ऋतिक, डॉ. स्वाति, डॉ. मनीष, डॉ. अरशद आदि लोग मौजूद रहे।
खटीमा उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित शिविर में डॉ. अकलीम अहमद ने पोलियो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। पीएलवी विमल कुमार ने पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा के बारे में बताया। अधिवक्ता शाहाना बेगम चंचल सिंह, इलियास सिद्दीकी ने कानूनी जानकारियां दी। वहां पर पीएलवी मीरा देवी, गीता शर्मा, लाल सिंह, भगवती राणा, ठाकुर देवी, प्रीति राना, पिंकी राणा, प्रभु दयाल आदि थे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गूलरभोज में डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि पोलियो जानलेवा बीमारी है। पैनल अधिवक्ता राकेश सुखीजा ने बताया कि बच्चों को पांच साल तक पोलियो की दबा समय समय पिलानी चाहिए। वहां प्राविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, मीना, कुंवर सिंह, ओंकार ओझा, दीपा कश्यप, शशि सिंह, शिवम कक्कड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें