फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओवरलोड डंपर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Sat, 08 Mar 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर के गांव मांड्या हट्टू में सड़क पर हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
बाजपुर। ओवरलोड खनन से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया तो जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर केलाखेड़ा थाना प्रभारी अशोक कुमार, चौकी प्रभारी नरेश मेहरा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे गांव मडैया हट्टू स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास उप खनिज से ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। गुरुद्वारा साहिब से मत्था टेककर घर लौट रहे हरभजन सिंह (55) इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा किया और डंपर चालक व हेल्पर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बल्ली से जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए संपर्क मार्गों से गुजर रहे ओवरलोड और भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने संपर्क मार्ग से भारी वाहनों पर रोक लगाने और मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा उमा जोशी ने लोनिवि और पुलिस अधिकारियों से मोबाइल वार्ता कर भारी वाहनों पर रोक लगाने को कहा। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क किनारे हुए कटाव पर मिट्टी भराने करने का आश्वासन दिया है। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। पुलिस ने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिन पहले डंपर पर आया है। रास्ता पता नहीं होने के कारण गूगल के माध्यम इस रास्ते से गुजर रहा था।


सप्ताहभर से घर में अकेले ही रह रहा था हरभजन सिंह

बाजपुर। गांव मडैया हट्टू जनता फार्म निवासी विश्वजीत सिंह बंटी ने बताया कि हरभजन सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा दुबई में काम करता है। बताया कि उनकी पत्नी और एक बेटा श्री आनंदपुर साहिब गए हुए हैं। इस कारण हरभजन सिंह एक सप्ताह से घर पर अकेले ही थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें