फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक रात, एक ही गली और चार शोरूम से लाखों की चोरी

Sat, 16 May 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित चार अलग-अलग शोरूम पर हाथ साफ कर चोर लाखों रुपये और कपड़े उड़ा ले गए। चोरों ने घटना को एक ही रात में अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार के मटके वाली गली में रेडिमेट की रेड चीफ, स्पाईकर, ब्लैकबेरी, रिपब्लिक ग्लोबल नाम के चार शॉप हैं। शुक्रवार सुबह जब शोरूम के संचालकों ने दुकानें खोलीं तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। सभी के गल्ले टूटे थे और कपड़े बिखरे पड़े थे।
सूचना पर सीओ वैभव सैनी, कोतवाल प्रकाश दानू, बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री वहां पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य जुटाए। इस दौरान बिखरे कपड़े और टूटे ताले मिलें जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शोरूम संचालकों के अनुसार, चोर रिपब्लिक ग्लोबल से 4.80 लाख, ब्लैकबेरी से करीब ढाई लाख, स्पाईकर से एक लैपटॉप और 48 हजार रुपये और रेड चीफ से छह हजार रुपये की नगदी ले उड़े। उन्होंने ने कहा कि नुकसान करीब दस लाख रुपये तक हो सकता है।
वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन संदिग्ध नकाबपोश देर रात साढ़े 12 बजे के बाद दुकानों में घुसते दिखाई दिए।
जानकारी पर मेयर विकास शर्मा, कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल समेत व्यापारी, जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द खुलासे की मांग की।
-
चोरी के बाद छत पर बैठकर पी शराब
जानकारी के अनुसार, पहली दुकान में चोरी के बाद चारों ने छत पर बैठकर शराब पार्टी भी की। पुलिस को मौके से देशी शराब की खाली बोतलें, गिलास और खाने-पीने का सामान मिला है। फुटेज में अभियुक्त आराम से एक के बाद एक दुकानों को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं।

चार घंटे तक दुकानों में घूमते रहे चोर
फुटेज में चोर रात करीब साढ़े 12 बजे बिल्डिंग में दाखिल हुए और सुबह करीब सवा चार बजे बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने चार दुकानों को निशाना बनाया। पांचवीं दुकान तक पहुंचने के लिए ऊंचाई अधिक होने के कारण उन्होंने जोखिम नहीं उठाया।
-
निर्माणाधीन बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत पर पहुंचे
पुलिस जांच में सामने आया कि दो नकाबपोश चोर पास में बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत पर पहुंचे और छत के सहारे एक के बाद एक चार शोरूम में घुस गए। एक-एक कर चारों दुकान को निशाना बनाया लेकिन निर्माणाधीन बिल्डिंग में मौजूद सुरक्षा गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी।

ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन चोर
पुलिस जांच में पता चला कि चोर चोरी किए गए कपड़ों को छत पर पहनकर देख रहे थे। मौके से बड़े साइज की पैंट मिली है जबकि कई कपड़ों के सेट गायब बताए जा रहे हैं। दुकानदार अब स्टॉक मिलान में जुटे हैं।

कई दिनों तक रेकी की आशंका
व्यापारियों को आशंका है कि चोर कई दिनों से शोरूम की रेकी कर हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसका एक कारण यह भी है कि जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम चल रहा था वहां मौजूद सामनों को वारदात में प्रयोग किया गया था।

रुद्रपुर में तीन माह में चौथी बड़ी घटना
शहर में तीन माह के अंदर ही चार बड़ी चोरियां हो चुकी है। इससे पहले 4 फरवरी 2026 को अग्रसेन चौक स्थित मोबाइल शॉप से 20 लाख से भी अधिक कीमत के मोबाइल फोन चोरी हुए थे। दूसरी घटना 6 अप्रैल को काशीपुर रोड फ्लाइओवर के नीचे स्थित द अट्रैक्शन सैलून से हजारों की नकदी और मूल्य सोने के चैन की चोरी हुई थी। तीसरी घटना 24 अप्रैल को सब्जी मंडी स्थित तीन कास्मेटिक की दुकानों से चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटना से व्यापारियों में भय है।
-
खुलासा न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मेयर ने कहा कि मामले पर एसएसपी से वार्ता की जाएगी। वहीं, राजकुमार ठुकराल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा।

विधायक अरोरा ने चोरों की धरपकड़ के लिए कहा

विधायक शिव अरोरा ने दुकानों से हुई चोरी की जानकारी पर फोन पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से बात की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों में वारदात को अंजाम देकर चोर रोडवेज बस अड्डे तक जाते नजर आ रहे हैं। उनकी धरपकड़ होनी चाहिए। चोरी का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए संवाद



फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें