फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रेम हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। एक पखवाड़े पहले हुए प्रेम सिंह खड़ायत हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर शव को ठिकाने लगाने में मदद करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस दो मुख्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मदनापुर निवासी इंद्रा देवी ने पिछले माह छह जून को थाने में प्रेम सिंह खड़ायत (23) की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटे की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस टीम ने प्रेम सिंह के दोस्त सूरजपुर गदरपुर निवासी जंग बहादुर पुत्र संपत राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने जंग बहादुर की निशानदेही पर उसके घर के पास से एक गड्ढे में खोदाई कराकर प्रेम सिंह का शव बरामद किया था। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी हर्ष चौधरी को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने प्रेम सिंह के शव को ठिकाने लगाने में नचिकेतू उर्फ छोटू निवासी भुवरनिरंजनपुर जिला बस्ती हाल निवासी सूरजपुर नंबर एक थाना गदरपुर के शामिल होने की बात बताई थी। शनिवार सुबह सूरजपुर गांव के पास से छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि छोटू एक शातिर अपराधी है। हालांकि हत्याकांड में वह शामिल नहीं था। उसने आरोपियों की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें