फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रदेश का पहला मल-कीचड़ उपचार संयंत्र जल्द होगा शुरू

Sun, 25 Jun 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में मल कीचड़ संयंत्र का निरीक्षण करते मेयर रामपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास मार्ग में बीएचईएल के पास बन रहे उत्तराखंड के पहले मल कीचड़ उपचार संयंत्र (एफएसटीपी) का 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। मेयर का कहना है कि जुलाई से प्लांट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने प्लांट का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। दरअसल, प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद इसमें घरों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले स्लज (मल) को प्रोसेस कर खाद तैयार की जाएगी। इस दौरान मेयर ने अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली और प्लांट को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
मेयर ने बताया कि मल कीचड़ संयंत्र सोलर सिस्टम से संचालित होगा। 125 केएलडी क्षमता के प्लांट के लिए केंद्र सरकार ने 6.89 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मेयर ने बताया कि प्लांट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जो जुलाई में संचालित कर दिया जाएगा। प्लांट में वैज्ञानिक विधि से मल का निस्तारण होने से शहर को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। साथ ही भूमिगत जल को भी दूषित होने से बचाया जाएगा, इससे वातावरण शुद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें