फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोन दिलाने के नाम पर दोस्त के चेक से निकाले एक लाख रुपये

Mon, 29 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दोस्त का घर बनाने के लिए फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवाने के बाद उसका ही चेक लगातार खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम देवरी निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम गांगी (खस्सीबाग) सुनील कुमार उसका दोस्त है। सुनील ने कहा कि उसका फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों से पहचान है। वह उसे मकान बनाने के लिए लोन दिलवा देगा। वह सबसे पहले हल्द्वानी ले गया और कहा कि कंपनी में लोन स्वीकृत होने के पहले 10 चेक देने पड़ेंगे। इस पर उसने अपने खाते के ब्लैंक चेक हस्ताक्षर कर उसे दे दिए लेकिन लोन स्वीकृत नहीं हुआ।
सुनील ने कहा कि चेक उसके पास सुरक्षित हैं और वह उसे सितारगंज में फाइनेंस कंपनी से लोन करा देगा। उसके कहने पर उसने प्रॉपर्टी के कागजात और छह ब्लैंक चेक उसे दे दिए। मनोज ने बताया कि 21 सितंबर 2024 को जैसे ही सितारगंज की फाइनेंस कंपनी से लोन के 5,20,000 रुपये उसके खाते में आए तो उसके दूसरे ही दिन पता चला कि सुनील कुमार ने पूर्व में दिए गए उसके चेक से 22 सितंबर 2024 को उसके खाते से चेक से एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद 24 सितंबर 2024 को उसने सुनील कुमार से शेष सभी 11 चेक और बैंक से निकाले 1,00,000 रुपये वापस मांगे तो उसने कहा कि कुछ दिन बाद चेक और पैसे वापस कर देगा लेकिन बाद में उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें