फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादकों को एक लाख रूपये का बोनस वितरित 

Fri, 13 Oct 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
दूध चेक - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
 बसगर दुग्ध उत्पादक संघ में वर्ष 2016-17 के एक लाख 77 हजार रूपये के शुद्ध लाभ से उत्पादकों को करीब एक लाख का बोनस वितरित किया गया। प्रभा गोस्वामी को सर्वाधिक आठ हजार रूपये बोनस के रूप में मिले। दुग्ध संघ अध्यक्ष तिलक राज गंभीर ने उत्पादकों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

  बसगर में आयोजित बोनस वितरण समारोह में उत्तराखंड डेरी फेडरेशन अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बोनस प्राप्ती के लिए अधिक मात्रा में दुग्ध उत्पादन के तरीके  बताए। किसान सहकारी समिति अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने उत्पादकों को एकजुट होकर संस्था चलाने पर जोर दिया। प्रबंधक पीएस नागपाल ने उत्पादकों को दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तार से वर्णन किया। पशु चिकित्सक डा. सोना लाल ने पशुओं में मौसम जनित रोग एवं उससे बचाव की जानकारी दी। अध्यक्षता प्रभा रावत व संचालन कुंदन पांडे ने किया। वहां समिति सचिव नरेंद्र रावत, टीडी बेलवाल, बहादुर फत्र्याल, मनोहर क्वैराली, जसविंदर सिंह, भगवती देवी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें