सड़क दुर्घटना के दौरान ट्रक में फंसी कार
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कोटद्वार के मवाकोट निवासी दीपक मौलखी सेना में कार्यरत है। शुक्रवार को वह दिल्ली से अपने पैर का इलाज करवाकर कार से लौट रहे थे। इसमें उनकी पत्नी आरती भी सवार थी। कार को उनका मित्र संजय शर्मा चला रहा था।
प्रतापपुर के पास संजय को नींद की झपकी आने पर उसकी कार आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी। ट्रक में फंसने के बाद कार कुछ दूर तक घिसटती चली गई। जानकारी होने पर चालक ने ट्रक रोका। एसएसआई सतीश कापड़ी और कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी ने मौके पर पहुंचकर कार को ट्रक से निकाला। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।