चाय पीने फैक्ट्री से बाहर निकले सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने गंभीर रूप से घायल को निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी रघुनाथ सिंह (50) सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। सूत्रों के अनुसार रघुनाथ सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे चाय पीने के लिए कंपनी से बाहर निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रघुनाथ सिंह को कुचल दिया।
सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी में तैनात सिपाही कमलनाथ गोस्वामी ने तत्काल घायल रघुनाथ को निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। रघुनाथ अपने पीछे पत्नी, दो बेटे एवं दो बेटियों समेत भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गया है। रघुनाथ का एक बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है।