फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सपना (फाइल फोटो)। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने बर्गर में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को ग्राम सूरजपुर कॉलोनी निवासी सपना (23) पत्नी रंजीत की की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने हालत गंभीर बताकर उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्राम मोहनपुर नंबर एक निवासी मृतका की मां मामूनी देवी ने बताया कि सपना की शादी छह साल पहले रंजीत से हुई थी। उनकी दो बेटियां खुशी और मानसी हैं। उनका कहना कि सपना के देवर विजय के लिए तीन महीने पहले मिलक खानम निवासी युवती का रिश्ता आया था। सपना ने लड़की की उम्र को लेकर आपत्ति की थी लेकिन बाद में शादी हो गई थी।
विज्ञापन

मामूनी का आरोप है कि इसी को लेकर देवरानी का सपना से झगड़ा होता था। मृतका के भाई किशन ने बताया कि हमेशा झगड़ने वाली देवरानी का व्यवहार दो दिन से उसकी बहन के प्रति बदल गया था। सोमवार को सपना ने भूख लगने की बात कही तो देवरानी उसके लिए मोमो, चाऊमीन और बर्गर ले आई थी।
आरोप है कि बर्गर में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। इसको खाने के बाद से ही सपना को उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गई थी। उन्होंने सपना की देवरानी पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। सीओ दीप शिखा अग्रवाल ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें