फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, श्रमिक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विनोद (फाइल फोटो)। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
ग्राम दानपुर में ट्रक ने ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली पर सवार श्रमिक छिटककर जमीन पर गिर गया और ट्रक के टायर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। श्रमिक की मौत से गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने एनएच-74 में शव रखकर जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम संपतपुर निवासी लक्ष्मण (45) पुत्र हरिलाल शाह लंबाखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे में काम करता था। शनिवार की सुबह तड़के वही ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर अपने साथी ट्रैक्टर चालक शंकर, बब्लू और रोनी के साथ रुद्रपुर आ रहा था। दानपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही ट्राली पर सवार लक्ष्मण नीचे गिर गया। बेकाबू ट्रक के टायर की चपेट में आने से उसकी कुचलकर मौत हो गई।
इससे गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि सड़क पर आयेदिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण करने व आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना एसआई पान सिंह तोमक्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। एक घंटे बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बताया कि मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। लक्ष्मण की मौत से पत्नी इंदु और परिजनों में कोहराम मचा है।
अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत
काशीपुर। मौसा के साथ बाइक से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं किसी वाहन की चपेट में आकर बरखेड़ा पांडे निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए हैं।
जनपद रामपुर थाना टांडा के ग्राम कुंडेश्वरा निवासी विनोद कश्यप (19) पुत्र स्व. तेजपाल सिंह शुक्रवार को कुंडा थाने के ग्राम हरियावाला में अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था। शाम करीब 6 बजे जब वह अपने रिश्ते के मौसा नन्हें सिंह के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। मुरादाबाद रोड पर सामने से आ रही बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में विनोद और उसके मौसा नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में उन्हें मुरादाबाद रोड पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। विनोद मजदूरी करता था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक छोटी बहन है। उधर, बरखेड़ा पांडे निवासी विजेंद्र सिंह (45) पुत्र स्व. ध्यान सिंह बाइक से शुक्रवार की रात ग्राम कुंडेश्वरा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
बरखेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रदीप भट्ट ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। वह अपने पीछे पत्नी, 4 पुत्रियां व एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।

रुद्रपुर के मृतक लक्ष्मण फाइल फोटो)।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें