फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
राकेश कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों और गांव में मातम छाया हुआ है। सत्रहमील चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात्रि भिल्लैया निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बाबू राम बरी अंजनिया से घर लौट रहा था। वह विवाह समारोह में शामिल होकर बाइक पर एक अन्य युवक के साथ सवार था। गुरुकृपा धर्मकांटे के पास न्यूरिया से लौट रहे खटीमा निवासी बाइक सवार दो युवकों से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइकों में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक युवक को मामूली चोटें आईं।
108 सेवा से सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने तीनों घायलों को नागरिक चिकित्सालय भेजा। वहां डॉ. अकलीम अहमद ने घायल राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सोहेल एवं मो. नसीम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने राकेश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को एसआई ललित मोहन रावल ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के बड़े भाई वेदपाल कुमार ने बताया कि वह बरी अंजनिया में एक विवाह समारोह की पार्टी में शामिल होने गया था। बताया कि उसका भाई राज मिस्त्री का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी सरस्वती, बेटी भावना (5), आराध्या (3) एवं बेटे अर्जुन (1) को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें