फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की चीनी मिल में कार्यरत श्रमिक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
मृतक विशाल का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। अमृतसर (पंजाब) की एक शुगर मिल में कार्यरत श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शव यहां लाए जाने पर परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आईटीआई थाने में हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

वैशाली कॉलोनी निवासी एक ठेकेदार इसी मोहल्ले के विशाल (24) को अपने साथ अमृतसर ले गया था। विशाल पिछले दो वर्षों से वहां एक शुगर मिल में ठेकेदार के अधीन काम करता था। 17 फरवरी को ठेकेदार ने उसके पिता कुंदन को कॉल कर बताया कि विशाल की तबियत खराब हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना है।
उसने विशाल के परिजनों से दस हजार रुपये की मांग की। इस पर परिजनों ने ठेकेदार के खाते में दस हजार रुपये भेज दिए। शुक्रवार की रात ठेकेदार विशाल का शव एंबुलेंस से लेकर उसके घर पहुंचा। वहां उसने मृतक के परिजनों से एंबुलेंस का किराया देने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर संदेह व्यक्त करते हुए गंभीर आरोप लगाए। मृतक के परिजनों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। शनिवार की सुबह बड़ी तादाद में परिजन आईटीआई थाने पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार की भूमिका पर संदेह जताते हुए इस मामले में जांच कराए जाने की मांग की। उनका आरोप था कि ठेकेदार ने उसका ईएसआई कार्ड भी नहीं बनवाया और न ही उसका ईपीएफ काटा गया है।
वह उसे मिल में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गया था। सूचना पर पहुंचे एसआई राकेश कठायत ने शव का पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई है। सीओ एपी कोंडे ने बताया कि ब्रेन हैमरेज के कारण विशाल की मौत होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के परिवार में चार भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें