फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो बाइक टकराईं, एक युवक की जान गई

Sun, 03 Sep 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा बाइक सवार बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात ग्राम तीर्थ नगर निवासी परमजीत सिंह (19) पुत्र प्रेम सिंह बाइक चलाकर गांव से कल्लूवाला बिजनौर जा रहा था। उसके साथ मित्र सतपाल सिंह पीछे बैठा हुआ था। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। भगवंतपुर तिराहे के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें परमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक परमजीत पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें