फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलाखेड़ा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला फिदानगर में घर से कुछ दूरी पर एक युवक संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम नगर के मोहल्ला फिदानगर निवासी 27 वर्षीय करामत घर निकला और रात तक नहीं लौटा। बुधवार सुबह परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। घर से कुछ दूरी पर खेत के पास करामत का शव एक पेड़ से लटका मिला। खबर मिलते ही एसओ बीसी जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ जोशी ने बताया कि परिवार में पैसे को लेकर मामूली कहासुनी के बाद करामत घर से बाहर निकला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की पुष्टि होगी। नागरिकों ने बताया कि मृतक करामत के पिता सराफत की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। करामत की मौत के बाद माता खातून और पांच भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक करामत छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें