फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलाघाट रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
गोविंद, (फाइल फोटो)। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मेलाघाट रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात नेपाल के चरती टोल नंबर सात बाबाथान निवासी 30 वर्षीय गोविंद बाइक में अपने रिश्तेदार ऊषा एवं सिरिया को लेकर खटीमा से घर लौट रहा था। इसी बीच मेलाघाट रोड पर सूखापुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सहित पीछे बैठीं दो युवतियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची 108 सेवा ने घायलों को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने दूसरे बाइक सवार बगुलिया निवासी जितेंद्र सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल ऊषा एवं सिरिया को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी ईश्वरी एवं दो वर्षीय पुत्र पियूष को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें