फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान आयोजित

Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान आयोजित हुआ। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से 335 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया जिसमें संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यार्थी व आउटसोर्स कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

आईआईएम के निदेशक नीरज द्विवेदी ने बताया कि ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत संचालित व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है। यह क्रम 2 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक जारी रहेगा। 10, 12, 13, 14 और 15 अक्तूबर को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आईआईएम काशीपुर के गोद लिए गए पांच गांवों में सितारगंजपुर, प्रतापपुर, दोहरी वकील, पट्टी वकील और खरमासा में स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें