फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापारी से मांगी एक करोड़ रंगदारी

Mon, 03 Jun 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यापारी ने कुछ लोगों पर उसकी भूमि में हिस्सा देने और एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील रोड स्थित एमएस ब्रदर्स के स्वामी सर्वेश कुमार ने व्यापारी नेताओं के साथ टांडा उज्जैन पुलिस चौकी में तहरीर दी। कहा कि उसकी मोहल्ला टांडा उज्जैन में संपत्ति है जिसमें पांच दुकान व गोदाम है। शहर निवासी एक व्यक्ति अपने भाई निवासी हरदोई यूपी के साथ उसे धमकी दे रहा है।
आरोप लगाया कि उक्त लोग उससे उसकी जमीन में हिस्सा देने और एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को पक्षकार बनाकर कोर्ट में वर्ष 2023 में वाद दायर कर दिया जिसमें उसे पार्टी बनाया गया है। वह अब उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और उसकी संपत्ति हड़पने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार के सदस्य डरे-सहमे हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, संजय, गगन कांबोज, बंटी अग्रवाल, राकेश, मुकुल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, मोहित मेहरोत्रा, प्रताप राम आदि ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें