फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर के गिल्टों से भरी पकड़ी वैगनार

विज्ञापन
बाजपुर के बरहैनी रेंज में पकड़ी खैर गिल्टों से भरी वैगनार। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात टीम ने छापामार कर खैर के गिल्टों से भरी एक कार पकड़ी। जबकि तस्कर मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम ने जंगलात टीम के साथ गांव हरसान में छापा मारा। इस दौरान एक घर के आंगन में खड़ी खैर के गिल्टों से भरी कार को पकड़ लिया। जबकि तस्कर फरार हो गया। टीम ने खैर के गिल्टों सहित कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। रेंजर गौतम ने बताया कि आरोपी प्रीमत सिंह निवासी गांव हरसान के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। टीम में वन दरोगा हरीश सिंह कैड़ा, लक्षमण सिंह जीना, दीपक नेगी, महेंद्र सिंह, नीरज रौतेला, विजेंद्र बाबू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें