फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: पंचायत चुनाव में नकली शराब खपाने की तैयारी, आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंचायत चुनाव के दौरान अंग्रेजी शराब के नाम पर नकली शराब खपाई जा रही है। आबकारी विभाग ने बिलासपुर टीम के साथ ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा पर एक घर पर दबिश देकर नकली शराब की फैक्टरी पकड़ी है। टीम ने एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नकली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले में हो रहे पंचायत चुनाव में अंग्रेजी शराब के नाम पर नकली शराब खपाई जा रही है। आबकारी विभाग ने बिलासपुर टीम के साथ जिले की सीमा पर एक घर पर दबिश देकर नकली शराब की फैक्टरी पकड़ी है। टीम ने नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल केमिकल, नकली शराब व खाली बोतलें बरामद की है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग को चार दिनों से पंचायत चुनावों में नकली अंग्रेजी शराब खपाने की शिकायतें मिल रही थी। टीम ने छानबीन की तो पता चला कि रामपुर सीमा के पास एक गांव में स्थित घर से नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी ने जिले की टीम का गठन किया था। टीम ने रामपुर जिले की आबकारी विभाग व पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की रात बिलासपुर शुगर फैक्टरी के सामने ग्राम कोटा अलीगंज में जसपाल सिंह के घर पर छापामारी की। टीम ने कार्रवाई में घर से 16 अद्दे मैकडॉवेल व्हिस्की, 10 खाली मैकडॉवेल बोतल, 90 खाली पव्वे मैकडॉवेल, 5095 नीले इंपीरियल ब्लू के ढक्कन, 540 मैकडॉवेल के ढक्कन, 210 रॉयल स्टैग के ढक्कन, 500 एमएल कैरोमल, 50 लीटर एल्कोहोल बरामद किया है। टीम ने मौके से आकाश दीप उर्फ अर्जुन निवासी करतारपुर रोड, चांदपुर, सुखधाम एनक्लेव, थाना बिलासपुर, रामपुर को गिरफ्तार किया।

आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र बिष्ट ने बताया कि आबकारी अधिनियम और कॉपी राइट एक्ट में मामला आबकारी विभाग बिलासपुर में दाखिल किया गया है। इस संबंध में बिलासपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जसपाल घर पर नहीं मिला था और उसे भी अभियुक्त बनाया जाएगा। बरामद कैमिकल से 15 पेटी नकली शराब तैयार की जा सकती है। पकड़े गए अभियुक्त ने एक हफ्ते से शराब तैयार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें