काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को 8.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।
बांसफोड़ान पुलिस चौकी ने गश्प्के दौरान मुरादाबाद रोड पर लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी सलीम उर्फ दानिश उर्फ दाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 8.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिंह धौनी ने बताया कि आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा से खरीद कर लाता है और यहां नशेड़ियों को बेचता है।