फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव जीती तो जसपुर में बहेगी विकास की बयार : आदेश

Sun, 19 Jan 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष पद प्रत्याशी जाकिर हुसैन नूरी के पक्ष में डोर टू डोर संपर्क कर मोहल्ला चौहान की जामा मस्जिद चौक पर चुनावी जनसभा की। उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि आम जनता का काम कराने के लिए वह अधिकारियों से लड़ सकते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जीते तो जसपुर में विकास की बयार आएगी। विपक्षी कांग्रेस को कमजोर समझने की भूल न करें। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए भावनात्मक अपील की। कहा कि अब समय आ गया है जसपुर की तस्वीर को बदल दिया जाए। वहां आबिद हुसैन नूरी, हिमांशु नंबरदार, महफूज मंसूरी, अतीकुर्रहमान, सुंदर पाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें