फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूर्व प्रधान पर फायर झोंकने वालों के खिलाफ केस दर्ज, जेल भेजा

Tue, 26 Aug 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते रविवार की देर रात खरमासा में मुठभेड़ में गिरफ्तार किए थे गए दो बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसका इलाज चल रहा है।

रविवार रात कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम खरमासी में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। खरमासा क्षेत्र में अचार फैक्टरी की ओर भाग रहे बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में ढकिया निवासी काव्य शर्मा के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके साथी राघव मिश्रा उर्फ निखिल निवासी सुभाष नगर को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

काव्य शर्मा का काशीपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं काव्य शर्मा का परिवार अपराध की दुनिया से काफी पहले से जुड़ा है। उसका भाई कार्तिक शर्मा दोहरे हत्याकांड में जेल जा चुका है। जबकि मामा प्रदीप शर्मा हत्या के प्रयास में आरोपी रह चुका है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उसने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली पुरानी रंजिश में चलाई थी।
विज्ञापन




सीओ दीपक सिंह ने बताया कि काव्य शर्मा व राघव मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें