फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चमत्कार का झांसा देकर दो किशोरियों से छेड़खानी करने में तांत्रिक गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू नाम रखकर लोगों को ठगने का आरोप, पॉक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाजपुर। खुद को सिद्ध चमत्कारी तांत्रिक बताने वाला फर्जी बाबा आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी ने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर न केवल लोगों से ठगी की बल्कि अनुसूचित जाति की दो किशोरियों से छेड़छाड़ भी की। गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि गांव कनौरा निवासी कथित बाबा ने उसकी दो बेटियों को झाड़फूंक का बहाना बनाकर कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फर्जी बाबाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत आरोपी महमूद को गिरफ्तार किया गया। दोराहा चौकी प्रभारी रमेश चंद बेलवाल ने सोमवार को रामपुर दोराहा से उसे दबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से झाड़-फूंक और चमत्कार का झांसा देकर लोगों को ठग रहा था।

फिलहाल पुलिस टीम उसके पुराने रिकॉर्ड और अन्य जिलों में हुई ठगी की घटनाओं की छानबीन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महमूद के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



महमूद करता था सम्मोहन का प्रयोग

पुलिस के अनुसार आरोपी महमूद खुद को हिंदू नाम से पेश करता था ताकि लोग आसानी से उस पर भरोसा कर लें। वह खासतौर पर उन परिवारों को निशाना बनाता था जो गरीबी, बीमारी या पारिवारिक समस्या से परेशान रहते थे। महमूद झाड़-फूंक का ढोंग करने के साथ-साथ सम्मोहन का भी प्रयोग करता था जिससे पीड़ित उसके जाल में फंस जाएं।
विज्ञापन




यूपी और उत्तराखंड में सक्रियता

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महमूद का नेटवर्क केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं था। वह यूपी के पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद जिलों में भी सक्रिय था। उसकी कार्यप्रणाली हमेशा एक जैसी रहती थी। कुछ दिन किसी गांव या कस्बे में डेरा डालना, लोगों को तंत्र-मंत्र और इलाज का भरोसा देकर फंसाना और फिर शिकार मिलते ही आगे बढ़ जाना उसकी योजना का हिस्सा होता था। इसी वजह से वह अब तक पुलिस की नजरों से बचा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें