फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 61 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 05:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पंतनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी रामपुर से स्मैक लाकर नशे के लती युवकों को बेचता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पंतनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी रामपुर से स्मैक लाकर नशे के लती युवकों को बेचता था।

मंगलवार देर शाम एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप की अगुवाई में संयुक्त टीम ने सिडकुल स्थित वनशक्ति मंदिर के पास बिना हेलमेट आ रहे संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर युवक बाइक मोड़कर भागने के प्रयास में गिर गया, जिसे टीम ने पकड़ लिया।

युवक ने अपना नाम प्रमोद राठौर हाल निवासी जनपद रोड ट्रांजिट कैंप और मूल निवासी ग्राम सेडा थाना देवरनिया बरेली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोबाइल, 200 रुपये और 61 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक रामपुर जिले के मिलक में रहने वाले रफीक नाम के व्यक्ति से लाया था। वह हल्द्वानी के युवकों को बेचने जा रहा था। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें