फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटे व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मृतका की पत्नी से की पूछताछ

Wed, 05 Feb 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

गांव कनौरा में बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर के गांव कनौरा में बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की है।

बुधवार सुबह गांव कनौरा निवासी 42 वर्षीय जुनैद उर्फ संजू खान अपनी छह साल की बेटी निदा खान को स्कूल छोड़कर आया था। इस दौरान संजू खान अचेत होकर कमरे में गिर गया। परिवार के लोग सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ विभव सैनी, दोराहा पुलिस चौकी रमेश चंद बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी सेवन खान ने बताया कि उसके पति बेटी को स्कूल छोड़कर आए थे। वापस लौटकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जाकर देखा तो वह कमरे में अचेत पड़े थे। इधर, मृतक के भाई सावेज खान ने बताया कि संजू खान को दौरे पड़ते थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतक का दो साल का बेटा और छह साल की बेटी है।

विज्ञापन


संजू खान के सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। -विभव सैनी, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें