फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: 104.95 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 104.95 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 104.95 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीते बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम किच्छा रोड पर डीएवी स्कूल कट के सामने कच्चे रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वहां खड़ा एक युवक टीम को देखकर फैक्टरी की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ जाने लगा था। शक होने टीम ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। उसने अपना नाम मो. मोनिस निवासी वार्ड नंबर 16 सिरौली कला किच्छा बताया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 220 रुपये और 104.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारियों पर टीम काम कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें