फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 452 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज

Wed, 15 Jan 2025 12:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

पुलिस ने अफीम के साथ रामपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने अफीम के साथ रामपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार शाम एएनटीएफ में तैनात एसआई कौशल भाकुनी टीम के साथ पाम सिटी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिलासपुर से बाइक पर आ रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया था। इस पर युवक बाइक मोड़कर वापस जाने की कोशिश करने लगा लेकिन सड़क टूटी होने के कारण बाइक रपट गई।

इस पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम गुरचरन सिंह उर्फ मिन्टू निवासी ग्राम टैमरा थाना बिलासपुर रामपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल और 340 रुपये बरामद हुए। बाइक के हैंडिल पर लटके कपड़े के बैग को खोलकर देखा तो उसमें से 452 ग्राम अफीम मिली।
विज्ञापन


गुरचरन ने बताया कि वह अफीम बरेली निवासी शमशेर सिंह से लाया था। उसने शमशेर का नंबर भी टीम से साझा किया। उसने बरामद बाइक उसके साले की बताई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसएसपी की अपील
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। लगातार तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्हाेंने लोगाें से भी नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस से साझा करने की अपील की है। कहा कि सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें