फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंगलवार को नॉनवेज परोसने पर बिरयानी का पतीला उठा लाई टीम

Tue, 10 Mar 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में मंगलवार को मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को त्रिशूल चौक क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर नॉनवेज परोस रहे एक ढाबे पर निगम की टीम ने अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके पर मांसाहार की बिक्री की पुष्टि होने पर टीम ने नॉनवेज और पतीला जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर निगम को सूचना मिली थी कि त्रिशूल चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर मंगलवार की पाबंदी के बावजूद नॉनवेज बेचा और खिलाया जा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए मेयर विकास शर्मा ने टीम को तत्काल मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई करने को कहा। जैसे ही निगम की टीम दुकान पर पहुंची, वहां नॉनवेज परोसे जाने की पुष्टि हुई। इससे दुकानदार और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। टीम ने नॉनवेज के साथ ही पतीला और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया। निगम अधिकारियों ने दुकान स्वामी को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर दुकान को सील करने के साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में जेई शुभम कुमार, मनोज गहतोड़ी, शुभम पाल, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें