फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के नक्शे पर गूलरभोज को दिलाई पहचान

Tue, 31 May 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूएस नगर के डीएम अक्षत गुप्ता का कार्यकाल भले ही सात माह का रहा हो,  लेकिन उनकी कार्यशैली ने जिले के अफसरों के बीच काम करने को लेकर एक ऊर्जा  का संचार पैदा किया। मधुर स्वभाव और कार्यशैली में गंभीरता उनकी पहचान रही  है। राजनीतिक दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण ऊधमसिंह नगर जिले में आला अधिकारी  के तौर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों के बीच भी बेहतर तालमेल बैठाए रखा। 
विज्ञापन


जमीनों  के विवादित कई मामलों को डीएम अक्षत गुप्ता गांवों में बैठकों के दौर के  चलते हल किए। ब्लाक स्तर पर रात्रि पाली की बैठकों में जब भी कई बड़े मामले सामने आए तो उनमें अधिकांश मामला यूएस नगर में जमीनी विवादों के रहे।  नानकमत्ता, खटीमा, जसपुर, सितारगंज और गदरपुर इलाकों में उन्होंने अपसरों  के साथ ग्रामीणों के बीच बैठक कर कई वर्षों पुराले लंबित मामलों का साधारण तरीके से समाधान हुआ। 

राज्य सरकार की ओर से मिशन पोषण और मिशन आगाज  को भी डीएम अक्षत गुप्ता ने अपनी प्राथमिकता में लेते हुए उसे जिला स्तर पर संचालित कर दिया। गूलरभोज में बोर और हरिपुरा जलाशय में पहली बार किसी डीएम ने पर्यटन की दृष्टि से यहां पर सैलानियों को लुभाने के लिए मछली पकडना और राफ्टिंग सहित वोटिंग की योजना को धरातल पर उभारा। 
विज्ञापन


इसका उदाहरण यह भी रहा  कि यहां पर इस अप्रैल माह में 10 दिवसीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और आज गूलरभोज ने पर्यटन के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाई है। डीएम अक्षत गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्होंने सात माह के कार्यकाल में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। ऊधमसिंह नगर जिले में काम करने का एक बेहतर अनुभव उन्हें मिला है। अफसरों के बीच उन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतर तालमेल को बढ़ावा दिया। 

यूएस नगर में ताकवाले की फिर तैनाती
44 दिन के कार्यकाल के बाद यूएस नगर से हटाए गए एसएसपी अनंतशंकर ताकवाले को यहां फिर तैनाती मिल गई। जिले के इतिहास में वह पहले कप्तान हैं जिन्हें एक ही जिले में तीन बार पुलिस कप्तान के पद  से नवाजा गया है। डीएम अक्षत गुप्ता के तबादले के बाद से ही एसएसपी आनंतशंकर ताकवाले की भी यूएस नगर में तैनाती की चर्चाएं जोरों पर चल रही  हैं। 

उधर पीएचक्यू से जैसे ही सोमवार दोपहर ढाई बजे ताकवाले की वापसी का आदेश आया तो पुलिस आफिस का माहौल भी बदलता दिखाई दिया। सूत्रों की माने तो  जिले जनप्रतिनिधियों ने भी ताकवाले के साधारण स्वभाव के चलते उनकी शासन में जोरदार पैरवी की थी। सोमवार को सोशल मीडिया में उनकी तैनाती की चर्चाएं भी चलती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें