फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सिर्फ 80 मुसाफिरों ने रोडवेज बसों में सफर किया

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से रूट पर निकलती बस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन के कारण रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। बसों का संचालन शुरू होने के दूसरे दिन भी रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ 80 यात्रियों ने ही रोडवेज बसों में सफर किया। डिपो प्रबंधन की ओर से टनकपुर रूट, हल्द्वानी व काशीपुर रूट पर आठ बसें संचालित की गईं थीं। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर शुक्रवार को भी सुबह सात बजे से बसों का संचालन शुरू किया गया। सुबह के समय हल्द्वानी, टनकपुर और काशीपुर आदि स्थानों के कुछ यात्री पहुंचे। बसों में सवार होने से पहले से सीटों को सैनिटाइज किया गया। रुद्रपुर से टनकपुर, हल्द्वानी और काशीपुर के लिए बसें संचालित कीं। दोपहर के समय लोगों के कम पहुंचने से स्टेेशन परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। एआरएम राकेश कुमार ने कहा कि पहले दिन की अपेक्षा रुद्रपुर बस स्टेशन में यात्रियों की संख्या कम रही है। इसके बावजूद यात्री की सुविधा के लिए शाम पांच बजे तक तीनों रूटों पर आठ बसें चलाईं गईं। इन बसों में करीब 80 यात्रियों ने सफर किया। उन्होंने कहा कि कहा कि लॉकडाउन के कारण लोग अभी घरों से कम निकल रहे हैं, जिस कारण बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को आठ बसों में 90 यात्रियों ने सफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें