फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों में ब्लॉक प्रमुख का हस्तक्षेप रोकने की ग्राम प्रधानों ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मनरेगा योजना की अंतर्गत ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान संघ एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष में विवाद पनपने लगा है। ग्राम प्रधान संघ ने पंचायतराज मंत्री को ज्ञापन भेजकर ग्राम सभाओं में होने वाले मनरेगा के कार्यों में ब्लॉक प्रमुख का हस्तक्षेप रोकने की मांग की है। एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से पंचायतराज मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में प्रधानों ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक प्रमुख वर्क कोड बनाकर मनरेगा के कार्य में हस्तक्षेप की योजना तैयार की जा रही है। प्रधान संघ ने कहा कि मनरेगा योजना के कार्यों में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत होती है। उसकी देखरेख में ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तय किए गए हैं। बावजूद इसके प्रधानों व विकासखंड के अधिकारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए ब्लॉक प्रमुख का हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संजीत सिंह राणा, ग्राम प्रधान झनकट मीना जेठी, फुलैया मुन्नी देवी, बिलहरी पूनम देवी, ऊंचीमहुवट अनीता चंद, बिरिया रविंद्र सिंह ज्याला, बनकटिया नितिन सिंह, श्रीपुर बिचवा रुस्तम सिंह राणा, नौगवांठग्गू ललिता देवी, भड़ाभूड़िया सुमन राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें