फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख की ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में गिरफ्तार ठगी का आरोपी और पुलिस टीमम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने 21 लाख की ठगी करने वाले नामजद आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सितंबर 2019 में मैग्नी ब्रात्सी नामक उत्पाद के खरीदने और बेचने के नाम पर विक्टोरिया पुल शेरी गोमतीपुर कडियासमाज वाडी सिटी जामनगर (गुजरात) निवासी हितेश गोहिल ने साथियों के साथ मिलकर बाजपुर के सूद कालोनी निवासी आशीष बंसल से करीब 21 लाख रुपये की ठगी की थी। आशीष बंसल ने हितेश गोहिल और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसआई बसंत प्रसाद ने फार्लो एक्स काडर क्राइम ब्रांच जामनगर गुजरात टीम के साथ दबिश देकर 20 नवंबर को आरोपी आशीष गोहिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद 21 नवंबर को पुलिस टीम ने आरोपी को जामनगर (गुजरात) के न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस आरोपी आशीष गोहिल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बाजपुर पहुंची। एसआई ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें